फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नेहरुनगर में गोली लगने से किशोर लहूलुहान

नेहरुनगर में गोली लगने से किशोर लहूलुहान

Mon, 01 Jan 2018 12:03 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
नेहरुनगर में गोली लगने से किशोर लहूलुहान
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
फीरोजाबाद।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मोहल्ला नेहरू नगर में किशोर गोली लगने से घायल हो गया। घायल किो उपचार को जिला अस्पताल लाए। परिजनों ने एक युवक हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना दक्षिण मोहल्ला नेहरूनगर निवासी गौरव यादव (15) पुत्र संतोष यादव अपने मकान में एक बच्चे को खिला रहा था। परिवारीजनों की मानें तो वो बच्चे को गोद में उठा कर अपने घर में किराए पर रहने वाले मंगलामुखी के कमरे की ओर गया। अचानक फायरिंग होते ही किशोर गौरव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


फायरिंग सुनते ही परिवार के सदस्य दौड़े और गौरव को बाहर निकालने के साथ ही मंगलामुखी के कमरे में बैठे युवक को बंद कर दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल किशोर को अस्पताल लाए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने कमरे में बंद युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए युवक का नाम मोहल्ला कोटला निवासी राजू बताया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण विनोद कुमार ने बताया परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद। गोली लगने से घायल किशोर गौरव यादव को सरकारी ट्रामा सेंटर उपचार के लिए लाया गया तो उसके साथ एक युवक आया था। जिला अस्पताल चौकी पर तैनात युवक से पूछताछ करनी चाही तो युवक की कमर में तमंचा लगा मिला। सिपाही राजवीर सिंह यादव ने उसे हिरासत में लेकर थाना दक्षिण पुलिस को सौंप दिया। युवक का नाम मोनू निवासी रामनगर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed