{"_id":"5a4137e44f1c1bf61b8b506b","slug":"191514223588-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानिश का शव आने पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानिश का शव आने पर मचा कोहराम
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा(कासगंज)। पोस्टमार्टम के बाद दानिश का शव सोमवार की शाम उसके आवास पर जैसे ही पहुुंचा वैसे ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कस्बे के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस बल भी इस दौरान चौकन्ना रहा। पुलिस को आक्रोश की स्थिति पैदा होने का अंदेशा था।
दानिश का मकान पटियाली रोड पर बिलाल मस्जिद के सामने है। दानिश नीचे कंप्यूटर केंद्र चलाता था और ऊपरी मंजिल पर उसका आवास था। उसका शव सायं करीब पांच बजे कस्बे में पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दानिश के परिवारीजनों ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। किसी भी तरह की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस को तैनात कर दिया और अधिकारी खुद घटना स्थल पर मौजूद रहे।
रात्रि में दानिश को सुपुर्द-ए-खास किया गया। वहीं गिरफ्तारी के बाद आक्रोश की स्थिति देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी स्वयं रविवार की रात्रि को गंजडुंडवारा में कैंप किए रहे। वहीं सोमवार को भी वह गंजडुंडवारा की स्थिति का आकलन करते रहे।