{"_id":"5a3feffd4f1c1bcd6d8b5f4c","slug":"191514139645-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना के अनुश्रवण को बन रहा वेबपोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना के अनुश्रवण को बन रहा वेबपोर्टल
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सौभाग्य योजना के सुचारु अनुश्रवण के लिए उप्र पावर कारपोरेशन ने वेब पोर्टल तैयार कर रहा है।
देश की आजादी के वर्षों बाद भी तमाम घर ऐसे हैं, जहां आजतक बिजली नहीं पहुंची है। ऐसे गरीब व बीपीएल परिवारों सहित हर घर को रोशन करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सौभाग्य योजना का शुभारंभ किया है। इसके तहत बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए इसके लिए पावर कारपोरेशन वेब पोर्टल तैयार रहा है। इसके जरिए सौभाग्य योजना के तहत किस जनपद में कितने कनेक्शन निर्गत किए हैं। इसकी रिपोर्ट तत्काल प्राप्त हो सकेगी।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता (तकनीकी) आरएल यादव ने दक्षिणांचल के सभी जनपदों के अधीक्षण अभियंताओं, नोडल अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत निर्गत विद्युत संयोजनों के सुचारु अनुश्रवण के लिए उप्र पावर कारपोरेशन लखनऊ द्वारा वेब पोर्टल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अत: इसके लिए क्षेत्रवार, जनपद वार व मंडल वार 33/11 उपकेंद्र से जुड़े राजस्व ग्रामों की सूचना तत्काल और सौभाग्य योजना के अंतर्गत निर्गत कनेक्शनों की रिपोर्ट तलब की है।