फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सोमवती अमावस्या आज, उमड़ेंगे भक्त

सोमवती अमावस्या आज, उमड़ेंगे भक्त

Sun, 17 Dec 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या आज, उमड़ेंगे भक्त
Tirthnagri Soron - फोटो : Amar Ujala
कासगंज/सोरों। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का पुण्यलाभ लेने के लिए रविवार से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। सोरों हरि की पैड़ी, कछला गंगा घाट, लहरा घाट और कादरगंज घाटों पर सोमवार को श्रद्धालु उमड़ेंगे। इसके लिए प्रशासन ने रूट को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन



स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर ही हजारों श्रद्धालु, धर्मशालाओं, होटलों, गेस्ट हाउसों के अलावा तीर्थपुरोहितों के आवासों पर ठहरे हुए हैं। एक दिन पहले ही पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन पूजन किए। मेला मार्गशीर्ष में पहुंचकर गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन


नगरपालिका प्रशासन ने स्नानपर्व के मददेनजर कड़ाके की ठंड को देखते हुए जगह जगह अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। रात्रि में मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए जनरेटर लगाए हैं। लहरा से घाट तक अस्थायी पोल लगाकर जेनरेटर से लाइटें जलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल के लिए पानी के टैंकों को जगह जगह रखवाया है। पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी सफाई कार्य की मानीटरिंग कर रही हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग बनाई गई हैं। सीओ सदर बीएस वीर सिंह ने बताया कि यातायात बाधित न हो इसके लिए अमांपुर चौराहे से रुट डायवर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed