फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटे तेल के 600 कार्टन

चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटे तेल के 600 कार्टन

Fri, 15 Dec 2017 07:48 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटे तेल के 600 कार्टन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फरह (मथुरा)। सोयाबीन तेल के कार्टन भरकर एक दिसंबर को नागपुर से लुधियाना के लिए चले ट्रक चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लुटेरे 600 कार्टन ले गए। सवारी बनकर ट्रक में चढ़े बदमाशों ने पांच दिसंबर को फरह में हाईवे पर हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज के पास वारदात की। आठ दिसंबर को चालक को होश आया। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर 14 दिसंबर को थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के शिवनी निवासी प्रभुदयाल पुत्र रमेश दयाल जबलपुर के पड्डा रोडलाइंस के ट्रक पर चालक हैं। वह एक दिसंबर को 1850 सोयाबीन के कार्टन ट्रक में भरकर नागपुर से लुधियाना के लिए चला। पांच दिसंबर को रास्ते में हाथ देकर तीन युवक सवार हुए। इन्होंने चालक को बातों में लेकर लड्डू खिलाया। इसके बाद चालक बेहोश हो गया।
विज्ञापन


फरह क्षेत्र में हाईवे पर हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज के समीप ट्रक खड़े होने की सूचना पर पर ट्रांसपोर्टर जबलपुर के बाढ़ा निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने चालक को शिवनी ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रांसपोर्टर के अनुसार सोयाबीन तेल के 1850 कार्टन थे। लुटेरे करीब 600 कार्टन ले गए। बताया गया कि पुलिस ने 13 दिन बाद मुकदमा चोरी में दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed