फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली चोरी मिलने पर अब होगी सीधे रिपोर्ट

बिजली चोरी मिलने पर अब होगी सीधे रिपोर्ट

Fri, 15 Dec 2017 07:58 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी मिलने पर अब होगी सीधे  रिपोर्ट
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर अब लोगों के खिलाफ सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ने बिजली चोरों पर पहले शमन शुल्क जमा करने और बाद में समायोजन करने की व्यवस्था खत्म कर दी है।
विज्ञापन


अरबों के घाटे में चल रहे बिजली विभाग को पटरी पर लाने को बिजली अफसर हर प्रयास कर रहे हैं। अब तक बिजली चोरी पकड़े जाने पर पकड़े व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले शमन शुल्क वसूलने और बाद में समायोजन की व्यवस्था थी, अब प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी पकड़े जाने पर सीधे रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि बिजली बोर्ड के चेयरमैन ने बिजली चोरी मिलने पर सीधे रिपोर्ट के आदेश किए हैं। इसमें रिपोर्ट दर्ज होने के बाद समायोजन पर विचार करने और पूरा पैसा जमा करने के बाद ही बिजली चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed