{"_id":"5a2589984f1c1bb6678bfe54","slug":"191512409496-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में भिड़े वर-वधू पक्ष, लौटाई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में भिड़े वर-वधू पक्ष, लौटाई बारात
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
shadi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रविवार को थाना दक्षिण के एक धर्मशाला में शादी समारोह में किसी बात को लेकर घराती व बरातियों मे मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख विवाह समारोह में मारपीट करने वाले भाग गए। बाद में बात इतनी बढ़ी कि कन्या पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। बरात वापस गांव लौट गई।
रविवार को थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत एक धर्मशाला में एका कस्बा निवासी एक युवती की शादी थी। बारात थाना दक्षिण के एक मोहल्ला से आई थी। रात करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर बराती व घराती पक्ष के कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान बीच-बचाव में आए वर-वधु के परिजनों में भी विवाद होने लगा। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
शादी कार्यक्रम में हंगामा और मारपीट की जानकारी मिलने पर थाना दक्षिण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग मौके से रफू चक्कर हो गए। घटना के बाद कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष शादी की रस्म पूरी कराए बगैर अपने-अपने घर चले गए।