फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बोर्ड परीक्षा: 350 के बैठने की व्यवस्था, आवंटित हुए 900 छात्र

बोर्ड परीक्षा: 350 के बैठने की व्यवस्था, आवंटित हुए 900 छात्र

Fri, 17 Nov 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: 350 के  बैठने की व्यवस्था, आवंटित हुए 900 छात्र
UP Board Exam
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में परिषद ने कई बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। न केवल केंद्र निर्धारण में बल्कि छात्र आवंटन में भी बड़ी लापरवाही की गई है। जिले में कई कॉलेज तो ऐसे हैं जिनकी धारण क्षमता से दो गुने छात्र आवंटित कर दिए हैं। कई प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस को लिखित में जानकारी दी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 115 परीक्षा केंद्रों का निर्धारिण किया गया है। मुलायम सिंह इंटर कालेज सौज के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके कालेज की छात्र धारण क्षमता मात्र 350 है और उसके यहां 956 छात्रों को परीक्षा देने के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन



लोक कल्याण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला रढ़ा घिरोर के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को प्रार्थना पत्र दिया उनके कॉलेज के छात्रों का सेंटर महावीर इंटर कालेज जौहरी नगर रखा है। जबकि इसकी दूरी उनके कॉलेज से 20 किमी. है। जबकि मानक के अनुसार 12 किमी से अधिक दूरी पर छात्रों को कालेज आवंटित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



अहिरवा कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को प्रार्थना पत्र दिया उनके कालेज के छात्रों के लिए पंडित शंभूनाथ इंटर कालेज घिरोर आवंटित किया गया है। जबकि उसकी दूरी उनके यहां से 40 किमी. है।


डीआईओएस जीएस राजपूत ने सभी कॉलेजके प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों तथा छात्रों का आवंटन ऑनलाइन कर दिया है। यदि किसी को आपत्ति है तो वह उनके कार्यालय पर चस्पा सूची को देखकर आपत्ति उनके कार्यालय में 20 नवंबर तक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed