{"_id":"5a0c74d34f1c1bda538bd21f","slug":"191510765779-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से लूट का प्रयास, विफल होने पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से लूट का प्रयास, विफल होने पर की फायरिंग
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज मार्ग पवांस के पास कैंटर से जा रहे पशु व्यापारियों को कैंटर सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। विफल होने पर बदमाश फायरिंग कर कैंटर छोड़ बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। जबकि पशु व्यापारियों की कैंटर ओवरटेक करने से पेड़ से टकरा गई। मामले की शिकायत पशु व्यापारी ने दर्ज कराई है।
फर्रुखाबाद थाना शमसाबाद के गांव दालूद गिरा निवासी याकूब इश्ताक अहमद अपने अन्य साथियों के साथ पशुओं को बेचकर एटा शहर से बुधवार तड़के जा रहा था। उसी समय कैंटर सवार बदमाश उसका लूट के इरादे से पीछा करते हुए उसके वाहन को ओवरटेक करने लगे। जिसे लेकर व्यापारी सवार कैंटर को चालक ने नहीं रोका। इस पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी।
इससे चालक के कब्जे से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गया। इससे व्यापारियों को चोट आई। वाहन को पेड़ से टकराते हुए देख कैंटर सवार बदमाश पीछे से आ रही सफेद रंग की बोलेरो में फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों कैंटर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में अलीगंज रोड पवांस पर हुई लूट के प्रयास वाली घटना से पहले आगरा रोड पर भी कार सवार बदमाशों ने रोडवेज बस को ओवरटेक और फायरिंग कर लूटने का प्रयास किया था। इस घटना में पुलिस 16 दिन बाद भी बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।