{"_id":"59fcac104f1c1bd7538bb03d","slug":"191509731344-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा आवास निर्माण में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा आवास निर्माण में मिली खामियां
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
आसरा आवास की जांच करते डीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। निर्माणाधीन आसरा आवास की प्रगति धीमी होने और खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा कराने और बिजली विभाग के अभियंता को जल्द कनेक्शन कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम प्रदीप कुमार ने करहल रोड पर निर्माणाधीन आसरा आवासों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अभियंता से कहा आवासों का जो कार्य शेष रह गया है, उसे शीघ्र पूरा कराएं।
वहीं निरीक्षण के दौरान किसी भी आवास के दरवाजे में स्टॉपर नहीं मिलने, कई स्थानों पर सीढ़ियां टूटी मिलने, विद्युत का कनेक्शन न होने पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था के अभियंता से कहा कि पानी की टंकी वाले स्थान पर तत्काल मिट्टी का भराव कराएं। विद्युत कनेक्शन कराकर जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
ज्योति खुड़िया में आसरा आवासों का निरीक्षण में भी खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। आवास निर्माण में ईंट की घटिया क्वालिटी पर ठेकेदार, अभियंता को चेतावनी दी। अभियंता से इस माह के अंत तक आवासों का निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।