फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हादसे में छात्र की मौत पर भड़के लोग पुलिसवालों से भिड़े

हादसे में छात्र की मौत पर भड़के लोग पुलिसवालों से भिड़े

Wed, 01 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
हादसे में छात्र की मौत पर भड़के लोग पुलिसवालों से भिड़े
accident
मैनपुरी/बेवर। ट्रैक्टर चालक ने मंगलवार को स्कूल के लौट रहे छात्र की जान ले ली। ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल छात्र को वह झाड़ियों में फेंककर भाग गया था। पुलिस भी सूचना के दो घंटे बाद आई। काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया जा सका। पुलिस की लापरवाही पर लोगों में जबरदस्त गुस्सा भी दिखा। आक्रोशित लोगों ने मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक, चालक सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी दलित छात्र अनुज कुमार मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया था। शाम को घर आते समय गांव भदऊखेड़ा निवासी रामपाल सिंह का चालक जितेंद्र ट्रैक्टर लेकर गांव आ रहा था। तभी रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आने से अनुज घायल हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि हादसे के बाद चालक पीछे आ रहे अपने एक साथी के साथ घायल अनुज को उठाकर पुलिया की ओर चल गया। वहीं कहीं से हादसे की जानकारी होने पर परिवारीजन भी घटनास्थल की ओर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई मगर दो घंटा तक पुलिस वहां नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी ओमप्रकाश सिंह के आदेश पर पहुंची पुलिस ने छात्र की तलाश की। रात करीब 9.30 बजे अनुज का शव गांव खुर्तनिया के समीप झाड़ियों में मिला। पुलिस की इस लापरवाही पर ग्रामीणों में काफी गुस्सा भी देखने को मिला। लोगों का कहना है कि घायल अनुज को झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसे समय से उपचार मिल जाता तो शायद जान बच सकती थी। मृतक के परिवारीजन व ग्रामीण एसपी राजेश एस से मिले।


पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक रामपाल, चालक जितेंद्र कुमार, बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बेवर-इटावा मार्ग पर कंपाइन मशीन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव किल्ली निवासी अमरेंद्र सिंह (45) बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव किल्ली के मोड़ पर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से आ रही कंपाइन मशीन ने टक्कर मार दी।


हादसे में अमरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजन शव को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed