{"_id":"59f4c8a04f1c1b76678b7e34","slug":"191509214368-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अब सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर के जरिए बिजली देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
योगी सरकार द्वारा हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए पॉवर टू ऑल योजना लागू की गई है। इसके लिए जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं है, वहां नई लाइन व पोल स्थापित कराए जाएंगे। उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे। पावर कारपोरेशन द्वारा सौभाग्य योजना लागू की जा रही है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के साथ प्रीपेड मीटर सरकारी कार्यालयों व आवासों पर भी लगवाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर खरीदने का कार्य एनर्जी एफिसियेंसी सर्विसेज लि. द्वारा किया जाएगा। प्रमुख सचिव ऊर्जा, पावर कारपोरेशन अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि प्रीपेड मीटर देने वाली कंपनी के साथ यह शर्त होगी कि शुरू में वह कहीं से मीटर की सप्लाई करे, लेकिन बाद में यूपी में फैक्ट्री लगानी होगी। इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रीपेड मीटर लगाने की भी योजना है, जिससे बिजली चोरी रोकी जा सके। बिजली खरीद के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली हो।
केबी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता