फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जयकारों से गूंजी सुहाग नगरी

जयकारों से गूंजी सुहाग नगरी

Wed, 13 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
जयकारों से गूंजी सुहाग नगरी
फिरोजाबाद। आचार्य विमल सागर महाराज के 102वें जन्म जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। भक्ति भावना के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


नसियाजी मंदिर में विनयांजली सभा में जैन विद्वानों ने आचार्य विमल सागर महाराज के बारे में चर्चा की। जयपुर, अहमदाबाद, शिकोहाबाद, दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता आदि क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भी महोत्सव का हिस्सा बने।
विज्ञापन



जैनाचार्य चैत्यसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय जयंती महोत्सव के अंतिम दिन चंद्रप्रभु मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोहल्ला गंज, डाकखाना होते हुए नसियाजी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में आचार्य विमल सागर महाराज की झांकी सजाई गई। वहीं, प्रतिमा को इंद्र लेकर चल रहे थे। जैन ध्वज और घुड़ सवार शोभायात्रा के आगमन का संदेश देते रहे। वहीं, युवतियों द्वारा प्रस्तुत किए डांडिया नृत्य ने भी अनोखी आभा बिखेरी।

जगह-जगह शोभायात्रा का जैन समाज के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद नसियाजी मंदिर में विनयांजली सभा का आयोजन किया गया। शुभारंभ उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने दीप जलाकर किया।

चिरंजीलाल, मुंबई से पधारे आरके जैन, धर्मेंद्र जैन ने आचार्य विमल सागर महाराज के संस्मरण कराए। इंदौर से पधारे पंकज जैन ने भजनों से भावविभोर कर दिया। आचार्य विमल सागर महाराज की मूर्ति को चांदी के रथ में विराजमान किया। पालकी उठाने का सौभाग्य सुरेश जैन, संदीप जैन, गुलाबचंद्र, नितिन, अभिषेक, ललित को मिला।


देवशास्त्र, गुरु की आराधना करके व्यक्तित्व के धनी बने। फिरोजाबाद जिले के ग्राम कोसमा में जन्मे नेमीचंद्र जैन छुल्लक, एलक, मुनि दीक्षा के बाद आचार्य विमल सागर महाराज कहलाए। उन्होंने अपने जीवन को योग और सिद्ध मंत्रों के माध्यम से स्वयं का कल्याण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed