{"_id":"5989fcd94f1c1b5a058b46b4","slug":"191502215385-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी से नहीं मिला राशन
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मेंहदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राशन वितरण को प्रयोग की हाईटेक प्रणाली ही (ईपीएफ मशीनें) महिलाओं की मुसीबत को बढ़ा रही हैं।
आठ अगस्त को कई महिलाओं को अंगूठा निशान इसलिए मैच नहीं हुए क्योंकि रक्षाबंधन के मौके पर हाथों में मेंहदी रचाई व कुछ ने महावर रखी थी। आखिर उन्हें बैरंग लौटने को विवश होना पड़ा।
पूर्ति विभाग की ओर से आठ अगस्त को राशन सामिग्री का वितरण किया जाना था। इसके लिए राशन की दुकानें खुली रहीं। लेकिन कई महिलाओं का अंगूठा मैच नहीं किया। इस कारण उन्हें राशन सामिग्री नहीं मिल सकी। कई महिलाएं तो बुजुर्ग होने के कारण अंगूठा निशान मैच नहीं कर पा रहा था वहीं युवा महिलाओं के हाथों में मेंहदी रची होने,महावर के लगे होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा।
आर्यनगर निवासी विमला देवी,रामवती को राशन सामिग्री नहीं मिली। कमोवेश यही हाल तिलकनगर स्थित राशन की दुकान पर देखने को मिला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का ही पालन नहीं किया जा रहा है। राशन दुकानदार मनमानी करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि जब गेहूं एवं चावल दिया जा रहा है तो उसके साथ केरोसिन भी दें। कई महिलाओं के तो अंगूठा मैंच नहीं करने के कारण बैरंग लौटना पड़ा।व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।