{"_id":"597cc7104f1c1b377f8b464f","slug":"191501349648-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र के पति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र के पति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र के पति ने फांसी लगा किया आत्महत्या का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शिक्षामित्र पत्नी का समायोजन रद्द होने से आहत पति ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिवारीजनों ने बचा कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर के नहीं आने से इलाज नहीं मिला। बाद में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
हाल ही में शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसे लेकर समायोजन से बाहर हुए शिक्षामित्रों में आक्रोश है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला श्रंगार नगर निवासी माधुरी प्रथ्वीराजपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। समायोजन रद्द होने के बाद से ही शिक्षामित्र और उसका पति अनिल दुबे काफी आहत है। उसी को लेकर शनिवार दोपहर को शिक्षामित्र के पति अनिल ने घर पर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिवारीजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक नहीं होने के कारण आधा घंटे तक उसे उपचार नहीं मिला। डॉक्टर ने आते ही शिक्षामित्र पति की हालत गंभीर बता कर उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वही हादसे की जानकारी पाकर शिक्षामित्र संघ के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य सरकार पर उनके हित में फैसला नहीं करने का आरोप लगाया है।