फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चिकित्सक के घर लाखों की लूट, आक्रोश

चिकित्सक के घर लाखों की लूट, आक्रोश

Tue, 25 Jul 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के घर लाखों की लूट, आक्रोश
गांव औनपुरा में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
गंजडुडवारा/कासगंज।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रहीं लूट और चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पटियाली सर्किल में वारदातें लगातार जारी है। गंजडुडवारा कस्बे के विकासनगर में सोमवार की रात्रि का आधा दर्जन सशस्त्र लुटेरों ने तमंचे के बल पर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूट ली। इस घटना से कस्बे के लोगों में आक्रोश है।
बदमाशों ने कस्बे के चिकित्सक धीरेंद्र प्रकाश तिवारी के घर पर चैनल गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया। मध्यरात्रि के बाद आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया जिसमें चिकित्सक धीरेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी सो रहे थे। वहीं दूसरे कमरे में चिकित्सक का पुत्र निर्दोश तिवारी अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर 70 हजार की नकदी व 5-6 लाख के जेवर में सोने के हार, जंजीर, अंगूठी आदि लूट लिए। बदमाशों ने बेखौफ होकर बक्से के ताले भी तोड़े, बेड की तलाशी ली। काफी देर तक लूटपाट करने के बाद बदमाश सामान बांधकर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद पुत्र ने चिकित्सक पिता के कमरे की कुंडी खोली इसके बाद पिता और मां बाहर आए। लूटपाट का मंजर देखकर परिवारीजन सदमे में आ गए। आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने थाना पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर आ गई। लोगों में बस्ती के बीच हुई वारदात को लेकर काफी आक्रोश था। लूट की वारदात के तहरीर चिकित्सक ने कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

यूपी 100 सेवा साबित हुई फ्लॉप
गंजडुडवारा। विकास नगर में जब चिकित्सक धीरेंद्र तिवारी के घर में जब लूटपाट हो रही थी और उन्हें बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया था। चिकित्सक को घर में हो रही लूटपाट का एहसास हो गया। उन्होंने कमरे से लगातार यूपी 100 को कॉल की, लेकिन बार-बार बिजी टोन मिलती रही। चिकित्सक का कहना था कि यदि कॉल लग जाती तो बदमाश रंगे हाथ लूटपाट करते हुए पकड़े जाते। उन्होंने यूपी 100 सेवा पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed