{"_id":"596f92384f1c1bff588b46ac","slug":"191500484152-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों से भरा टेंपो गड्ढे में गिरा, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों से भरा टेंपो गड्ढे में गिरा, 12 घायल
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एटा/अवागढ़। कासगंज के सोरों गंगाघाट से कांवर भरने जा रहे मध्यप्रदेश मुरैना के लोगों का टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इससे टेंपो सवार बारह कावड़िया घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के नावली गांव के पास बुधवार सुबह को कांवड़ियों से भरा टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इससे टेंपो सवार श्यामवीर, राम निवास, किशोरी लाल, रुप सिंह, राम नरेश, हीरेंद्र, राजू, शेरू, बबली, गुड्डी, देवी सहित बारह लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बताया गया टेेंपो सवार लोग मध्यप्रदेश मुरैना के अंबा से कासगंज सोरो गंगाघाट पर कांवर भरने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में वीरपाल पुत्र हरीसिंह निवासी गिरौरा और आशीष पुत्र नरेंद्र निवासी सींग मिरहची बाइक की टक्कर से गिरौरा के पास घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।