{"_id":"596e51904f1c1bdb578b470c","slug":"191500402064-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर खर्का गांव में कोटे की दुकान को लेकर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर खर्का गांव में कोटे की दुकान को लेकर फायरिंग
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर कर्खा में राशन की दुकान के लिए सोमवार को खुली बैठक आयोजित की गई। इसमें सहमति न बनने पर मतदान कराया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज के बीच फायरिंग हो गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राशन की दुकान के लिए सोमवार की दोपहर तीन बजे के वोट की गिनती चल रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष के समर्थकों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद मौके पर मतगणना करा रही पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसओ नसीरपुर ने बताया कि फतेहपुर कर्खा में सतीशचंद्र और पंकज कटारा के बीच राशन दुकान के लिए चुनाव हुआ था।
विज्ञापन
मतगणना हो रही थी तभी दोनों के समर्थक भिड़ गए। इसी दौरान पंकज कटारा पक्ष ने फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया सतीश पुरोहित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।