फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आबादी के पास कब्र खोदने पर सांप्रदायिक तनाव

आबादी के पास कब्र खोदने पर सांप्रदायिक तनाव

Sun, 09 Jul 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
आबादी के पास कब्र खोदने पर सांप्रदायिक  तनाव
कब्र बंद करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिछवां (मैनपुरी)। कस्बा में आबादी के समीप महिला का शव दफनाने लोग पहुंचे तो सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद महिला के शव को मजार के पास दफनाया गया। वहीं समुदाय विशेष के खोदे गड्ढे बंद न करने पर एक बार फिर हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गड्ढा बंद किया।
विज्ञापन


कस्बा के पास रहम तुल्लाअलह की मजार है। पास ही मस्जिद बनी है। मस्जिद के किनारे ही फकीर मुसलमानों का कब्रिस्तान है। गांव की निवासी तस्वीरन (60) पत्नी मीचूअली काफी दिनों से बीमार थी। उसकी रविवार की सुबह मौत हो गई। उनको दफनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आबादी के समीप एक कब्र खोद दी। जहां कब्र खोदी गई वहां से हिंदू आबादी पास ही है। आसपास के लोगों ने गांव वालों को बताया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। दूसरी ओर से मुस्लिम समुदाय के लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने कब्र खोदने का विरोध किया लेकिन मुसलिम नहीं माने और उन्होंने कब्र को खोद दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद हिंदू युवा वाहिनी के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें लोगोें ने बताया कि उक्त जमीन देवस्थान के नाम दर्ज है। इसके बाद भी समुदाय विशेष के लोग यहां शव दफनाना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जहां कब्रिस्तान है शव वहां दफनाया जाना चाहिए। सूचना पर थानाध्यक्ष बिछवां आरके सिंह पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया और शव को मजार के समीप दफनाने की बात कही। समुदाय विशेष के लोगों ने कहा कि एक बार कब्र खोदने के बाद बंद नहीं की जाती इसलिए यह संभव नहीं है। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खुद ही कब्र में गेहूं डालकर उसे बंद कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के अजीत चौहान, सन्नू भदौरिया, सोनू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बिछवां का कहना है कि शव दफनाने के लेकर विवाद था लेकिन अब दोनों पक्ष संतुष्ट हैं और शांति बनी हुई है।

फिर हो सकता है विवाद
कस्बा में कब्रिस्तान को लेकर पहले भी बवाल हो चुका है। वर्षों से शवों को दफनाने का काम हो रहा है लेकिन एक भी जगह कागजों में कब्रिस्तान नहीं है इससे भविष्य में फिर से विवाद हो सकता है।


गांव बनखड़िया में लोग विवादित भूमि पर मुकदमा लड़ रहे हैं। वे उसे दो भागों में बांटना चाह रहे है। वहीं कस्बा बिछवां में भी यही आलम है। गांव के लोग आधी भूमि पर विशेष समुदाय व आधी भूमि पर देवस्थान बनाना चाहते है। जबकि दोनों जगह पर कहीं भी कब्रिस्तान मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed