{"_id":"59611e124f1c1bfe7f8b4714","slug":"191499536914-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवती को जिंदा जलाया,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में युवती को जिंदा जलाया,मौत
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गांव के एक युवक ने महिला को जिंदा जला दिया और मौके से भाग गया। परिवारीजन महिला को आगरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजन शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस भी जिला अस्पताल आ गई। पीड़ित परिवारीजनों ने जिस युवक पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। उस युवक के महिला से प्रेम संबंध थे।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव कायथा निवासी हरीओम की पत्नी रजनी (30) के प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले युवक से थे। परिवारीजनों को इसका पता शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब रजनी का फोन उसके परिवारीजनों के हाथ लग गया। फोन में रजनी और युवक की बातें रिकार्ड थी। रजनी और युवक के बीच चल रहे संबंधों का पता चलने पर परिवारीजन रजनी को डांटने के साथ ही आरोपी युवक के यहां शिकायत करने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
रजनी की सास मुन्नीदेवी का आरोप है कि जिस वक्त युवक के परिवारीजनों से विवाद हो रहा था। उस वक्त रजनी घर पर अकेली थी। तभी युवक उसकी बहू के पास पहुंचा और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा कर मौके से भाग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल लाया गया,जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। रजनी ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवारीजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध का खुलासा होने पर खुद आग लगाई है। पीड़ित पक्ष यदि तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जांच में यदि मृतका के परिवारीजनों के आरोप सही पाए जाते है तो कार्रवाई की जाएगी।
रजनी का विवाह नौ साल पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे भी है। बड़ी बेटी छह साल की है। रजनी की मौत की खबर पर उसकी मां परिवारीजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी।