फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अफसरों ने गोद लिए स्कूलों की नहीं ली सुध

अफसरों ने गोद लिए स्कूलों की नहीं ली सुध

Wed, 05 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अफसरों ने गोद लिए स्कूलों की नहीं ली सुध
आगरा। शिक्षा विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारियाें ने गोद लिए स्कूलों को देखा तक नहीं है। अफसरों को यह तक नहीं मालूम कि उन्हें स्कूलों में क्या-क्या काम करना है। दरअसल, विद्यालयों को गोद दिए जाने का उद्देश्य उनकी दशा सुधारना है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में बुधवार को विकास भवन में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें उन्हें बताया जाएगा कि गोद लिए स्कूलाें में उन्हें क्या कार्य करने हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के 101 परिषदीय विद्यालयों को समाज कल्याण, ग्राम्य विकास आदि विभागों के अधिकारियाें को गोद दिया गया है। इसको लंबा समय हो गया है। अप्रैल से ही शैक्षणिक सत्र संचालित है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से फिर विद्यालय खुल गए हैं। शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी भी गोद लिए स्कूलाें में नहीं गए हैं। कुछ खंड शिक्षा अधिकारियाें के स्थानांतरण भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed