फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा के अधिकारी करेंगे सफाई कार्य का निरीक्षण

आगरा के अधिकारी करेंगे सफाई कार्य का निरीक्षण

Tue, 27 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
आगरा के अधिकारी करेंगे सफाई कार्य का निरीक्षण
मैनपुरी। जिले के विभिन्न निकायों में चल रहे नाला सफाई कार्य के निरीक्षण की जिम्मेदारी मंडलायुक्त ने आगरा के अधिकारियों को सौंपी है। अब यह अधिकारी नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस सूचना के बाद निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले में एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतें हैं। इनमें करहल, भोगांव, कुरावली, बेवर, ज्योति खुड़िया, किशनी, कुसमरा और घिरोर शामिल हैं। वर्तमान में यहां नाला सफाई का कार्य चल रहा है। इसमें अनियमितताओं की शिकायतें अधिकारियों में मिल रही हैं। मंडलायुक्त ने इसकी जांच के लिए आगरा के विभिन्न विभागों के अधिकारी तैनात किए हैं। यह अधिकारी समय-समय पर नाला सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगे और वीडियो रिकार्डिंग कर रिपोर्ट बनाएंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आगरा के निर्देशानुसार नगर पालिका मैनपुरी के नाला सफाई कार्य के निरीक्षण की जिम्मेदारी उपनिदेशक कृषि रक्षा को दी गई है। नगर पंचायत करहल की जिम्मेदारी संयुक्त आयुक्त सहकारिता को, नगर पंचायत भोगांव की अधीक्षण अभियंता नलकूप आगरा मंडल को, नगर पंचायत कुरावली की अधीक्षण अभियंता तृतीय मंडल सिंचाई कार्य आगरा को, नगर पंचायत बेवर की अपर आयुक्त वित्त आगरा को, नगर पंचायत ज्योति खुड़िया की वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक समाजिक वानिकी आगरा को, नगर पंचायत कुसमरा व किशनी की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त खाद्य आगरा को और नगर पंचायत घिरोर के नालों की सफाई कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधक सेतु निगम आगरा को दी गई है। एडीएम बी राम ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। साथ ही नाला सफाई कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed