{"_id":"595292534f1c1b176d8b473c","slug":"191498583635-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डिस्प्ले बोर्ड बताएगा कौन सी दवा है उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डिस्प्ले बोर्ड बताएगा कौन सी दवा है उपलब्ध
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
डिस्पले बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयों की उपलब्धता को लेकर चिकित्सक, फार्मासिस्ट अथवा अन्य कर्मचारी झूठ नहीं बोल सकेंगे। अब सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता का ब्योरा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सूबे के सभी सीएमओ को डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए साइज भेजने को कहा है।
आम तौर पर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां देने में आनाकानी की जाती है। चिकित्सक कमीशनखोरी के चलते मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगाने के लिए मरीजों और तीमारदारों को मजबूर करते हैं। अब चिकित्सक और फार्मासिस्टों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने नया कदम उठाया है। अब किस अस्पताल में कौन दी दवा कितनी मात्रा में उपलब्ध हैं? का ब्योरा सार्वजनिक रूप से अस्पताल में लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर नजर आएगा।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने आदेश में कहा है कि डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था अस्पताल मे ऐसे स्थान पर की जाए, जहां से तीमारदारों और मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता दूर से नजर आए। महानिदेशक ने सीएमओ को भेजे पत्र में तत्काल प्रभाव से डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड का साइज भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शासन के निर्देश मिल चुके हैं। दवाइयों का डाटा कंप्यूटरीकृत कर उनका वितरण और उपलब्धता डिजिटल बोर्ड डिस्प्ले पर किया जाएगा। शासन को जल्द ही डिजिटल बोर्ड का साइज भेजा दिया जाएगा।
डा. आरसी पांडेय
सीएमओ एटा