{"_id":"67505daa0d66383c980f6d48","slug":"19-year-old-student-dead-body-found-hanging-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 19 वर्षीय छात्रा के साथ आखिर क्या हुआ...फंदे पर लटकी मिली लाश, मौत के बाद उठे ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 19 वर्षीय छात्रा के साथ आखिर क्या हुआ...फंदे पर लटकी मिली लाश, मौत के बाद उठे ये सवाल
Wed, 04 Dec 2024 07:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:18 PM IST
सार
एटा के राजा का रामपुर में 19वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके साथ क्या हुआ, कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। वहीं परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
घर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रियान में घर के अंदर बीए की 19 वर्षीय छात्रा का शव बुधवार को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि, परिजन ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
सुखवीर की पुत्री प्रियंका बीए की छात्रा थी। सुखवीर आरपीएफ में काशीपुर में तैनात हैं। सौतेली मां कासगंज में रहती हैं। छात्रा अपने दादा और दादी के पास रहती थी। मंगलवार देर रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने गई थी। बुधवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने कमरे में गए। देखा कि प्रियंका पंखे के हुक में मृत अवस्था में लटकी थी।
पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाकर सबूत जुटाए। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही पिता छुट्टी लेकर घर के लिए निकल आए। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई थी। शव को कब्जे में लिया गया है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।