{"_id":"5e5286b78ebc3ef3dc681f89","slug":"19-year-old-boy-commits-suicide-in-kasganj-mother-splits-after-death-for-divide-land","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौजवान बेटा फांसी के फंदे पर लटका, मौत के बाद मां ने किया बंटवारे का 'तमाशा', जुटी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजवान बेटा फांसी के फंदे पर लटका, मौत के बाद मां ने किया बंटवारे का 'तमाशा', जुटी पंचायत
Mon, 24 Feb 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:11 AM IST
सार
आशू के पिता की मौत वर्ष 2008 में हो गई थी। आशू की मां छह साल पहले अपने बेटे आशू और छोटे बेटे शिवम को छोड़कर चली
गई और दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मामो में एक युवक ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर समीप घेर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। लेकिन मौत के बाद मां ने जमीन बंटवारे को लेकर मांग की। यहां तक कि पंचायत भी करनी पड़ गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
नगला मामो निवासी आशू (19) पुत्र जयपाल शनिवार शाम शराब के नशे में अपने घर आया और परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घर से चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। आशू के चाचा वीरपाल और छोटा भाई शिवम उसकी तलाश में निकले तो घर के समीप घेर में आशू का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा।
मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर उपनिरीक्षक छेदालाल पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन चाचा के मुताबिक आशू शराब के नशे में था और शराब के नशे में ही उसने आत्महत्या कर ली।

Trending Videos
मौत के बाद बंटवारे का तमाशा, जुटी पंचायत
आशू के पिता की मौत वर्ष 2008 में हो गई थी। आशू की मां छह साल पहले अपने बेटे आशू और छोटे बेटे शिवम को छोड़कर चली गई और दूसरी शादी रचा ली। आशू की मौत की खबर जब उसे मिली तो वह नगला मामो पहुंची और दो बीघा जमीन में अपना हक जताते हुए बेटे के अंतिम संस्कार से पहले जमीन के बंटवारे की मांग करने लगी। मामला के निपटारे के लिए पंचायत तक जुटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मां को समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
मां कर रही थी मांग
आशू की मां जमीन बंटवारे की मांग कर रही थी। उसके साथ उसके भाई बहन भी आए थे। उसको समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया है- छेदालाल, उपनिरीक्षक।