फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 nomination papers sold for 17 posts, nomination will be done today

17 पदों के लिए बिके 19 नामांकन पत्र, आज होगा नामांकन

Thu, 26 Aug 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
19 nomination papers sold for 17 posts, nomination will be done today
मैनपुरी। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार को 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कुल 17 पदों के लिए ये नामांकन पत्र बिके हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

मैनपुरी में जिला योजना समिति के 17 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। पहले दिन जहां एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका दूसरे दिन 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। विभिन्न वर्गों में ये नामांकन पत्र बेचे गए। अनारक्षित वर्ग को पांच सौ रुपये और आरक्षित वर्ग को ढाई सौ रुपये कीमत नामांकन पत्र के लिए चुकानी पड़ी। नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद अब शुक्रवार को सुबह 11 बजे से जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए गए नामांकन पत्रों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होगा। इस दौरान 31 अगस्त को एक बार नामांकन वापस लेने का भी मौका मिलेगा। इसके बाद भी जो नामांकन बचेंगे उनके लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मजिस्ट्रेट संभालेंगे व्यवस्थाएं
जिला योजना समिति सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में तीन अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम सदर ऋषिराज को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय और कलक्ट्रेट परिसर की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार को कलक्ट्रेट परिसर मैनपुरी के बाहरी सभी गेटों पर और तहसीलदार भोगांव राकेश कुमार जयंत को एसडीएम सदर के साथ सहायक के रूप में तैनात किया है।
किस वर्ग के लिए कितने बिके नामांकन पत्र
-02 अनुसूचित जाति
-02 अनुसूचित जाति महिला
-03 अन्य पिछड़ा वर्ग
-03 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
-04 महिला
-05 अनारक्षित
ये है चुनाव कार्यक्रम
-27 अगस्त सुबह 11 बजे से चार बजे तक नामांकन
-27 अगस्त शाम चार बजे से समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच
-31 अगस्त सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी
-03 सितंबर सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान
-03 सितंबर को अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed