{"_id":"61f6c9dce68e7953ed795612","slug":"19-corona-infected-found-home-isolated-mainpuri-news-agr52283487","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 नए कोरोना संक्रमित मिले, किया गया होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 नए कोरोना संक्रमित मिले, किया गया होम आइसोलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 19 कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट किया गया। वहीं पहले से संक्रमित चल रहे 29 संक्रमितों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। जिले में एक्टिव केस की संख्या 157 है।
कोविड-19 की रोकथाम के लिए रविवार को जिले में 22 स्थानों पर जांच कराई गई। जांच के दौरान 19 नए कोरोना संक्रमित मिले। सभी को सीएमओ ने होम आइसोलेट कराया। सीएमओ ने चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के होम आइसोलेट कोरोना संक्रमितों का फीड बैक लेते रहें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उन्हें कोविड अस्पतालों में भर्ती कराएं। सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले के 202 स्थानों पर शिविर लगाकर 11 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है।
खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी सूची
बीएसए कमल सिंह ने शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि वे राजकीय, सहायता प्राप्त, परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क कर 14 साल उम्र के छात्र-छात्राओं की सूची प्राप्त करें। सूची उनके कार्यालय में लिपिक कुशलपाल के पास जमा कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि 31 जनवरी को पात्र छात्र-छात्राओं को टीकाकरण कराया जा सके।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य टीकाकरण में करें सहयोग
सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन होने जा रहा है। जिले में 18000 का लक्ष्य रखा गया है। सभी प्रधानाचार्य टीकाकरण में सहयोग करें।