फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1857

1857 की क्रांति का इतिहास बतायेंगे गुरुजी

Tue, 09 Jun 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
1857
कासगंज। देश की आजादी के लिए लड़ी गई 1857 की क्रांति का इतिहास अब माध्यमिक विद्यालय के गुरु जी बच्चों को बताएंगे। बेहतर इतिहास बताने वाले शिक्षकों का चयन करने के बाद स्वयं प्रभा चैनल पर इसका प्रसारण होगा। इसके लिए शिक्षकों को अपनी 10 मिनट की ऑडियो क्लिप तैयार करनी होगी।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते इस समय ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। माध्यमिक विद्यालयों की पढ़ाई स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से भी कराई जा रही है। इस दौरान 1857 क्रांति का इतिहास भी पढ़ाया जाना है। इसमें रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे सहित अन्य क्रांतिकारियों के बारे में बच्चों को बताया जाएगा। दूरदर्शन के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई के दौरान उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षक इस संबंध में अपना 10 मिनट का ऑडियो क्लिप तैयार करेंगे। जिसे माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजा जाएगा। यहां से चयन करके एनसीआरटी को भेज दिया जाएगा। इसके बाद एनसीईआरटी प्रदेश भर से चयनित होने वाले शिक्षकों की ऑडियो क्लिप दूरदर्शन को भेज देगा। दूरदर्शन इस क्लिप का प्रसारण बच्चों की पढ़ाई के लिए निर्धारित समय में करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को 10-10 मिनट का क्लिप तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं शीघ्र ही यह क्लिप तैयार करके माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेज दिए जाएंगे। - आरएसएस राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed