{"_id":"6ad68687258101d02a066f68","slug":"185-seats-vacant-at-iti-155-admissions-secured-in-two-days-via-walk-in-process-agra-news-c-25-agr1067-1190405-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईटीआई में 185 सीटें खाली, वॉक-इन से दो दिन में 155 प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईटीआई में 185 सीटें खाली, वॉक-इन से दो दिन में 155 प्रवेश
विज्ञापन
आगरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को वॉक-इन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिले का मौका दिया जा रहा है। सोमवार को 50 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इससे पहले रविवार को 105 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया था। दो दिन में कुल 155 अभ्यर्थियों के प्रवेश के बाद अब 185 सीटें रिक्त रह गई हैं।
सहायक प्रवेश प्रभारी संकल्प दीक्षित ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए वॉक-इन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इससे पहले जनपद के राजकीय आईटीआई में 350 सीटें खाली थीं। रविवार को 105 और सोमवार को 50 अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने के बाद रिक्त सीटों की संख्या घटकर 185 रह गई है। प्रवेश सत्र के पांचवें चरण में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जिन राजकीय आईटीआई में सीटें खाली हैं, उन्हें वॉक-इन प्रक्रिया के माध्यम से भरा जा रहा है।