{"_id":"5cd0700abdec2207382f9965","slug":"181557164042-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री ने बेटे की चाह में बालक को किया था अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री ने बेटे की चाह में बालक को किया था अगवा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हिंदूनगर से बच्चे को अगवा करने के पीछे आरोपी युवक का बेटे की चाहत का कारण था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पांच बेटियां हैं कोई बेटा नहीं है। इसलिए उसने बेटा पाने के लिए दो वर्षीय मासूम को अगवा किया था। पुलिस ने आरोपी राज मिस्त्री को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन सभागार में सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने बताया कि शहर के हिंदूनगर से रिषभ पुत्र प्रमोद को अगवा करने के पीछे आरोपी नौशाद पुत्र नियाज अहमद निवासी रमजानपुर थाना कादर चौक बदायूं का बेटे को पाने की चाहत का कारण था। उन्होंने बताया कि आरोपी की पांच बेटियां हैं कोई बेटा नहीं है। ऐसे में वह काफी परेशान रहता था। जिसे लेकर वह हिंदूनगर से मासूम बच्चे को अगवा करके अपने साथ ले गया था। वही मासूम बालक का अपहरण होने की जानकारी पर पुलिस ने जिले के साथ ही कासगंज जिले में भी ताबड़तोड़ दबिश दी थी। जिसके चलते दबाव में आकर आरोपी मासूम बच्चे को खुद ही चोरी छिपे उसके घर छोड़ने के लिए आया था। पुलिस ने बाद में आरोपी को मासूम को अगवा करने के आरोप में जेल भेज दिया। बता दे कि चार मई की सुबह को मासूम रिषभ अपनी नानी के घर हिंदूनगर में मौजूद था। उसी समय वह लापता हो गया था। इसकी रिपोर्ट परिजन ने कोतवाली नगर में अपहरण की दर्ज कराई थी।