फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रोडवेज: छह संविदा कर्मचारियों सहित सात की सेवा समाप्त

रोडवेज: छह संविदा कर्मचारियों सहित सात की सेवा समाप्त

Wed, 01 May 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज: छह संविदा कर्मचारियों सहित सात की सेवा समाप्त
UP roadways
एटा। बुधवार को चार वर्ष से कम सेवाएं देने पर एक स्थायी व रोडवेज बस में चोरी करते पकड़े गए छह संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इस बड़ी कार्रवाई से डिपो के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों एआरएम ने डिपो की दिल्ली रूट पर जा रहीं दो बसों की चेकिंग की थी। इस दौरान उन्होंने पांच यात्रियों से अधिक यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े थे। उन्होंने चालक परिचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके साथ ही आगरा रूट पर एक बस को चेक किया था इसमें भी उन्हें बिना टिकट यात्रा करते यात्री पकड़े थे। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उचित जवाब न मिलने पर उन्होंने बुधवार को चालक विनोद कुमार, सुदीश कुमार व परिचालक रामरतन, राममहेश, अनुराग, प्रदीप दुबे की संविदा समाप्त कर दी। इसके साथ ही चार साल से कम ड्यूटी कर रहे स्थाई परिचालक अवनीश कुमार की भी सेवा समाप्त कर दी। उन्होंने बताया जो कर्मचारी ड्यूटी नहीं करेगा और भ्रष्टाचार में पकड़ा जाएगा। उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

24 परिचालकों को दिया नोटिस
एटा। बुधवार को एआरएम ने जनवरी से मार्च तक कम ड्यूटी कर रहे 24 परिचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि अगर किसी परिचालक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और समय से ड्यूटी नहीं की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed