फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अलीगंज में फिर मिली तीन किलो विस्फोटक सामग्री, मुकदमा

अलीगंज में फिर मिली तीन किलो विस्फोटक सामग्री, मुकदमा

Sat, 20 Apr 2019 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज में फिर मिली तीन किलो विस्फोटक सामग्री, मुकदमा
IED Defusion
एटा। कस्बा अलीगंज में एक बार फिर से पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ और पटाखे बरामद किए है। मामले में एसआई ने थाना अलीगंज में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कस्बा अलीगंज स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में जावेद पुत्र हब्बू और राजेश पुत्र रामभरोसे निवासी नगला भज्ज बिना लाइसेंस के पटाखे तैयार कर रहे थे। जानकारी पर अलीगंज पुलिस ने छापा मारकर जावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन किलो विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखे बरामद किए। हालांकि राजेश भागने में सफल हो गया। बता दें इससे पहले भी अलीगंज पुलिस ने दो जगहों पर छापामार कार्रवाई करते हुए विस्फोटक पदार्थ और पटाखे बरामद किए थे। विगत माह कस्बा जैथरा में आतिशबाजी की दुकान में विस्फोट हुआ था। इसमें दुकान ध्वस्त होने के साथ ही आस पास की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस ने जैथरा और अलीगंज में छापे मारकर कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से पटाखे तैयार करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed