फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विद्युत उपकेंद्र पर बोला धावा, कर्मियों को पीटा

विद्युत उपकेंद्र पर बोला धावा, कर्मियों को पीटा

Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर बोला धावा, कर्मियों को  पीटा

विज्ञापन
औंछा। दो दिन पूर्व गांव मधुपुरी की बिजली काटे जाने के बाद आक्रोशित नामजद लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। वहां मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट कर दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भाग गए थे। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी में चेकिंग के दौरान कई लोगों के बिल जमा न होने पर दो दिन पूर्व बिजली काट दी गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर रविवार की दोपहर गांव निवासी अनिल, सूरजपाल, प्रवेश, राधेश्याम, रामेश्वर, पप्पू, प्रदीप, नरेंद्र कई लोगों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि आते ही कैशियर सुभाष और वहां मौजूद लाइनमैन नरवेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। विद्युत उपकेंद्र पर कर्मियों के साथ मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना तो गई। पुलिस को आता देख मारपीट कर रहे लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। वहीं कैशियर की तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed