फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिंथेटिक दूध के अड्डा पर छापा, 300 लीटर दूध कराया नष्ट

सिंथेटिक दूध के अड्डा पर छापा, 300 लीटर दूध कराया नष्ट

Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिंथेटिक दूध के अड्डा पर छापा, 300 लीटर दूध कराया  नष्ट

विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक और सिंथेटिक दूध बनाने वाली अवैध इकाई का भंडाफोड़ किया है। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला छतू में फिर रिफाइंड, वाशिंग लिक्विड और अन्य केमिकल मिलाकर नकली दूध बनाकर बेचा जा रहा था। टीम ने नमूना संकलित कर जांच को भेज दिया है। आरोपी युवक फरार हो गया। उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतत्व में छापेमारी की गई थी। जागेंद्र पुत्र भीष्मपाल के घर पर सिंथेटिक दूध पकड़ा गया। टीम ने बंद कमरे को खुलवाया तो उसमें वाशिंग लिक्विड, रिफाइंड सोयाबीन आयल, माल्टो डेक्साट्रिन पाउडर और हाईड्रोजन पराक्साइड से दूध तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन


मौके पर 300 लीटर दूध पकड़ा गया। टीम ने दूध के दो नमूने संकलित किए। मिलावट किए जाने वाले सामानों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। नमूना संकलन के बाद शेष दूध को नष्ट करा दिया गया। मौके पर मिले रिफाइंड, सोयाबीन तेल के नौ खाली पैकेट, वाशिंग लिक्विड दो खाली पैकेट, 15 किलो ग्राम माल्टो डेक्साट्रिन पाउडर को जख्त कर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ थाना एका में सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध का काम करने वाले जागेंद्र द्वारा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार किए जाने आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। टीम कार्रवाई कर ही थी, इतने में आरोपी चकमा देकर भाग गया। इस कार्रवाई का विरोध ग्रामीणों ने किया, मगर टीम ने ग्रामीणों को समझाकर दूध का नमूना लिया। दूसरा नमूना एका थाना के नगला धारा में रनवीर पुत्र रामस्वरूप के दुग्ध संग्रह केंद्र से नमूना लिया। यहां भी बिना पंजीकरण के व्यापार चल रहा था। कार्रवाई से खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed