फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नकली रिफाइंड बनाने वाले कारोबारी के घर के छापेमारी

नकली रिफाइंड बनाने वाले कारोबारी के घर के छापेमारी

Sat, 03 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
नकली रिफाइंड बनाने वाले कारोबारी के घर के  छापेमारी
टूंडला (फिरेाजाबाद)। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नामी रिफाइंड कंपनियों के एक्जीक्यूटिवों के यहां नगला सिकंदर में छापेमारी की। छापेमारी में एक मकान से 30 टिन भरे, 100 टिन खाली, एक बोरा चंबल और फॉरच्यून के स्टीकर व रैपर बरामद हुए हैं। खाद्य विभाग की टीम ने टिनों में भरे रिफाइंड का सैंपल लेते हुए पुलिस के हवाले किया है। पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन


खाद्य निरीक्षक वीरेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर नगला सिकंदर पहुंची। टीम के साथ रिफाइंड कंपनी चंबल व फॉरच्यून कंपनी के एक्जीक्यूटिव भी थे। टीम ने गांव के अजय कुमार के घर पर छापेमारी की। टीम को अजय के घर से इन कंपनियों के टिनों का जखीरा मिला। टीम ने जब गिनती की तो मौके पर टीम को 30 टिन भरी हुए एवं 100 टिन खाली, जिन पर चंबल व फॉरच्यून कंपनी के हूबहू रैपर व स्टीकर लगे हुए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा एक बोरा इन कंपनियों के रैपर व स्टीकर भी मिले। खाद्य निरीक्षक कुशवाह ने बताया कि कंपनियों को सूचना मिली थी कि उनकी ब्रांड के नकली रिफाइंड गांव में तैैयार किया जा रहा है। इस सूचना पर कंपनी के एक्जीक्यूटिवों ने खाद्य विभाग व पुलिस से संपर्क किया। तब खाद्य विभाग ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए नकली रिफाइंड बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफाइंड के नमूने लिए गये हैं। इसके साथ ही पकड़े गये माल को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कंपनी के एक्जीक्यूूटिव ने थाना नारखी में आरोपी अजय कुमार के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं आरोपी अजय का कहना है कि वह माल उसका नहीं है। अलीगढ़ निवासी उसका दोस्त माल उसके घर रख गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed