फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रामकाज के लिए पात्रों को मिला 22 दिन का वनवास

रामकाज के लिए पात्रों को मिला 22 दिन का वनवास

Wed, 03 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
रामकाज के लिए पात्रों को मिला 22 दिन का वनवास
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति की रामलीला महोत्सव के लिए बुधवार को बिहारी जी मंदिर में पात्रों का चयन हुआ। प्रभु श्रीराम काज को चुने गए पात्र 22 दिनों तक वनवास की तरह घर से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


श्री बिहाजी जी मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे रामलीला महोत्सव के लिए भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के मुख्य पात्रों का चयन हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव, सचिव आरपी सिंह की अध्यक्षता में कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन के लिए पात्रों का चयन किया। भगवान राम के लिए सोनू शर्मा, माता जानकी के लिए सौरभ वर्मा, लक्ष्मण के लिए रचित तिवारी, भरत के लिए योगेंद्र शर्मा और शत्रुघ्न के लिए आदित्य श्रोतिय का चयन किया। सभी पात्र 22 दिन तक अपने परिवार से दूर रहेंगे। कमेटी के सचिव आरपी सिंह यादव ने बताया कि पात्र 22 दिनों तक परिवार के किसी सदस्य से नहीं मिल सकेंगे। बड़े हनुमान मंदिर के अतिथि गृह में इनका आवास बनेगा, जहां किसी और का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष श्याम सिंह यादव, सचिव आरपी सिंह, पं. मुन्नालाल शास्त्री, गिर्राज किशोर यादव, लीला संयोजक गुड्डू मिश्रा, पं. शुभम, शृंगार कमेटी संयोजक नीरज चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम का पात्र निभा रहे 20 वर्षीय सोनू शर्मा बताते हैं कि मुझे पांचवीं पर रामलीला मंचन का मौका मिला है। दो साल जानकी, दो साल लक्ष्मण का पात्र निभाया वर्तमान में वह एफएस कालेज से बीएससी कर रहे हैं। वह बताते हैं कि मुझे क्रिकेट खेलना, लोगों से मित्रता करना बेहद पसंद है।

जानकी का पात्र निभाने का तीसरी बार मिला मौका
हनुमान रोड निवासी 19 वर्षीय सौरभ शर्मा का तीसरी बार जानकी के पात्र के लिए चयन किया गया है। वह हनुमान मंदिर के छोटे महंत हैं तथा आचार्य की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सौरभ का कहना है कि आध्यात्मिक व धार्मिक भजन सुनना पसंद है।

तीन साल निभाया भरत का पात्र, अब बनेंगे लक्ष्मण
मोहल्ला दुली निवासी 17 वर्षीय रचित तिवारी को लक्ष्मण के पात्र के लिए चुना है। रचित एसआरके कंप्यूटर एंड साइंस कालेज से बीएसए कर रहे हैं। तीन साल तक भरत का पात्र निभाया। इस साल लक्ष्मण बनने का मौका मिला है।


इंटर की पढ़ाई कर रहे हैं भरत
भरत के पात्र के लिए सविता नगर निवासी 17 वर्षीय योगेंद्र शर्मा को चुना गया है। वह पीडी जैन इंटर कालेज से इंटर की शिक्षा ले रहे हैं। वह बताते हैं कि पिछली साल शत्रुघ्न का पात्र मिला था।

शत्रुघ्न के रूप में पहली बार चुने गए आदित्य
पहली बार शत्रुघ्न का पात्र निभाने के लिए न्यू तिलक नगर निवासी आदित्य श्रोतिय का चयन हुआ है। वह जेएस विवि से बीएससी की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed