फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अधिवक्ताओं ने तीनों न्यायालयों का भी किया बहिष्कार

अधिवक्ताओं ने तीनों न्यायालयों का भी किया बहिष्कार

Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने तीनों न्यायालयों का भी किया बहिष्कार
अधिवक्ताओं ने तीनों न्यायालयों का भी किया बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज। अपर जिलाधिकारी को अधिवक्ताओं की अनदेखी करने को लेकर बार एसोसिएशन ने पूरी तरह से हड़ताल कर दी है। गुरुवार से उपनिबन्धक कार्यालय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी सहित चकबंदी कार्यालय का अधिवक्ता कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक सभागार में हुई, जिसमें अध्यक्ष मुनीश्वर दयाल दुबे ने कहा कि ग्रामीण न्यायालय के लिए एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए अधिवक्ताओं को दो घंटा इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं अपर जिलाधिकारी अधिवक्ताओं की अनदेखी करके गाड़ी में बैठकर चले गए। यह अधिवक्ताओं का अपमान है। अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक ग्रामीण न्यायालय के लिए एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार था। मगर गुरुवार से तहसीलदार, नायब तहसीलदार, चकबंदी कार्यालय के साथ-साथ उपनिबधंक कार्यालय की भी हड़ताल होगी। गुरुवार को न तो बैनामा लिखा जायेगा न ही रजिस्टी होगी। जब जिला प्रशासन लिखित आश्वासन के साथ साथ एसडीएम का स्थानांतरण नहीं देता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बैनामा लेखक संघ तथा स्टाम्प बेंडर संघ पदाधिकारियों से हड़ताल में सहयोग की अपील की। हड़ताल की घोषणा के बाद अध्यक्ष ने पुरानी तहसील परिसर में ही धरना प्रदर्शन करने का भी एलान किया है। बैठक में ओमहरी सक्सेना, बलवीर सिंह यादव, प्रतापसिंह राठौर अंबरीश सिहं राठौर, रामतीर्थ दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, बासुदेव सिंह, बलवीर सिंह राठौर, वेद प्रकाश यादव, वीके अवस्थी, रामेंद्रपाल पांडेय, संतोष यादव, पुष्पेंद्र यादव, राकेश दीक्षित, आनंद शाक्य, वीरेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, हंगामा
जलेसर। शिकायत लेकर एसडीएम के समक्ष पहुंचे अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार का करने पर बार पदाधिकारी भड़क गए। अधिवक्ताओं ने करीब दो घंटे तक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेरणा सिंह आईएएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्राधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को खेद व्यक्त करना पड़ा।
बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम प्रेरणा सिंह जनसमस्या सुन रही थी। अधिवक्ता रमेश भपाल सिंह निजी कार्य से एसडीएम के समक्ष पहुंचे। एसडीएम ने अधिवक्ता से बैठने के लिए नहीं कहा। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई। एसडीएम के गार्डों से अधिवक्ता को बाहर निकाल दिया। अधिवक्ता एकत्रित हो गए। एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी राजा सिंह मौके पर पहुंचे। अधिवक्ताओं के साथ वार्ता कर उन्हें समझाबुझाकर शांत किया।

वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सोवरन सिंह तथा सचिव दयाराम यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पाल सिंह, उपेंद्र सिंह, जेपी सिंह आदि एसडीएम कार्यालय पहुंचे। काफी देर तक चली वार्ता में एसडीएम ने खेद व्यक्त किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed