{"_id":"5b898b3042c7924667531e3a","slug":"181535740720-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल में निकला पानी, पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल में निकला पानी, पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं का हंगामा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज के इटावा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम को डीजल की मशीन से डीजल के साथ पानी निकलने की शिकायत पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्सा उपभोक्ताओं को हर्जाना दिलवाकर मामले को शांत कराया।
सिरसागंज के इटावा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पम्प पर जब एक टेंपो चालक ने डीजल भराया तो कुछ दूर जाते ही उसकी गाड़ी बंद हो गई। तभी तक एक बोलेरो और एक अन्य वाहन चालक भी अपनी गाड़ी के बंद होने पर पेट्रोल पंप पर आकर खडे़ हो गए। उपभोक्ताओं ने जब गाड़ियों के बंद होने की शिकायत पेट्रोल पंप इंचार्ज से की तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
वहीं वाहन चालकों ने तुरंत ही एक मिस्त्री को बुलाकर गाड़ी का डीजल निकलवाया तो उसमें डीजल के साथ ही पानी भी निकला। हंगामा होने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को समझ् उपभोक्ताओं को शांत कराकर पेट्रोल पम्प इंचार्ज को उनका हर्जाना देने को कहा।