फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   केरल में बाढ़ की वजह से मंगला एक्सप्रेस रद्द

केरल में बाढ़ की वजह से मंगला एक्सप्रेस रद्द

Sat, 18 Aug 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
केरल में बाढ़ की वजह से मंगला एक्सप्रेस रद्द
आगरा, कासगंज, हाथरस व अन्य केंद्र
विज्ञापन


केरल में बाढ़ की वजह से मंगला एक्सप्रेस रद्द
19 से 21 अगस्त तक नहीं चलेगी मंगला, फर्रुखाबाद-कासगंज के बीच पैसेंजर ट्रेन का इंजन हुआ फेल
हाथरस, सोनई और राया के बीच सफर करने वालों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। केरल में आई बाढ़ के कारण निजामुद्दीन से एनाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस को तीन दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। दूसरी ओर शनिवार की सुबह फर्रुखाबाद से कासगंज होकर आगरा फोर्ट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

केरल में बाढ़ का असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। बाढ़ के कारण रेलवे ने निजामुद्दीन से एनाकुलम के लिए चलने वाली मंगला एक्सप्रेस को रविवार से 21 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया गया है। मंगला एक्सप्रेस के रद्द हो जाने के कारण इसमें सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी आगरा मथुरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को होगी। वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर फर्रुखाबाद से कासगंज होकर आगरा फोर्ट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शनिवार की सुबह फर्रुखाबाद और कासगंज के बीच इंजन फेल हो गया। इस कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से चली। पैसेंजर ट्रेन के देरी से चलने की वजह से हाथरस, सोनई, राया से मथुरा और आगरा फोर्ट जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस ट्रेन में अधिकतर वह लोग सफर करते हैं जो मथुरा में सरकारी और प्राइवेट फैक्ट्री या दुकानों पर काम करते हैं। ट्रेन के देरी से चलने के कारण यह लोग सड़क मार्ग से मथुरा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed