फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कासगंज हिंसा से सबक: टीयर गैस ग्रेनेड, मिर्ची बम से लैस हुई पुलिस

कासगंज हिंसा से सबक: टीयर गैस ग्रेनेड, मिर्ची बम से लैस हुई पुलिस

Fri, 03 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कासगंज हिंसा से सबक: टीयर गैस ग्रेनेड, मिर्ची बम से लैस हुई पुलिस
ब्रज वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कासगंज। 26 जनवरी के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चूकी पुलिस अब 15 अगस्त को सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने देना चाहती। पुलिस ने मजबूत इरादे के साथ शहर भर का सुरक्षा कवच प्लान तैयार किया है। जिसमें कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए पुलिस दंगा रोधी उपकरणों के साथ तैयार है। पुलिस के पास टिअर गैस के गोलों के अलावा टिअर गैस ग्रेनेड और मिर्ची बम भी हैं।
शहर में 26 जनवरी के हिंसा के हालातों के बाद 15 अगस्त के लिए सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। शुक्रवार को सुरक्षा कवच प्लान के मुताबिक जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा की मौजूदगी में पुलिस ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। नगर के सभी संवेदनशील स्थानों, चौराहों, मार्गों, मिश्रित आबादी के इलाकों, सार्वजनिक स्थानों पर दंगा रोधी उपकरणों से लैस होकर ड्यूटी पर तैनात हुए। पुलिस के अधिकारियों ने चार्ट के मुताबिक सभी पैकेटों का निरीक्षण किया। 2 घंटे तक शहर में फोर्स की तैनाती रखी गई। बज्र वाहन पर भी पॉजिशन लिए सुरक्षा कर्मी दिखाई दिए। वहीं महिला पुलिस भी सक्रिय नजर आई।
विज्ञापन

शहर में चारों ओर पुलिस की तैनाती देखकर लोगों में कौतूहल बन गया और पुलिस की तैनाती के बारे जानकारी करने लगे। डीएम और एसपी भी भ्रमण पर निकले। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए लोगों से बातचीत भी की। इसके पश्चात श्रीगणेश इंटर कॉलेज में सभी सेक्टर के प्रभारी अधिकारियों से पुलिस तैनाती की स्थिति के बारे में और निरीक्षण रिपोर्ट के बारे में डीएम, एसपी ने जानकारी ली। कहां किस तरह की खामी नजर आई। कहां और सुरक्षा प्रबंध किए जाएं इन सब बिंदुओं पर मंथन किया गया। डीएम और एसपी ने इस दौरान पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया कि शहर की फिजा से जो भी खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने पूरे फोर्स की ब्रिफिंग की। किस तरह से दंगा और हिंसा की स्थिति में उपद्रवियों से निपटा जाएगा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने विस्तार से जानकारी दी। पुलिस लाइन में टीयर गैस ग्रेनेड चलाकर दिखाया गया। अन्य शस्त्रों का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सुनील कुमार, सीओ गवेंद्र गौतम, सीएफओ रजनीश आनंद सहित अन्य सर्किल के पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed