फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले रैकेट का खुलासा

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले रैकेट का खुलासा

Sat, 28 Jul 2018 09:02 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले रैकेट का खुलासा
driving license - फोटो : डेमो
मथुरा। शनिवार को मथुरा में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। इनके कब्जे से 11 जाली लाइसेंस और 100 लाइसेंस के खाली कार्ड बरामद हुए हैं। 150 फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। इस खुलासे से एआरटीओ कार्यालय की मिलीभगत उजागर हो रही है।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार को सूचना मिली कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर बैठे दलाल फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहे हैं और वाहन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। एसएसपी ने थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम बनाकर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार की सुबह एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापामारा तो खलबली मच गई। पुलिस ने चार दलालों को मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए नरसीपुरम कालोनी निवासी रुपकिशोर, बंटू, हरीश और रॉची बांगर निवासी विनय शर्मा हैं। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा है, वहीं एआरटीओ कार्यालय के बाबू और कर्मचारी भी भयभीत दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुई बरामदगी
चार प्रिंटर, एक मॉनिटर, दो लैपटॉप, बने चार ड्राइविंग लाइसेंस, सात अधबने ड्राइविंग लाइसेंस, 50 वाहन रजिस्ट्रेशन, 100 ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड (खाली), 150 आधार कार्ड, पहचान पत्र और पैन कार्ड (असली)।



एआरटीओ कार्यालय के बाहर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई है। फर्जीवाड़ा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। जालसाज सलाखों के पीछे होंगे।
- बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed