{"_id":"5b56173b4f1c1b51748b6a5c","slug":"181532368699-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पॉलिथीन का नहीं करे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पॉलिथीन का नहीं करे इस्तेमाल
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-कुरावली। थाने में शनिवार की रात हुए बवाल और रविवार को बाजार बंदी के बाद एसडीएम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने पॉलिथीन का प्रयोग और अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। गिले शिकवे दूर होने के बाद व्यापारी संतुष्ट होकर चले गए।
रविवार की देर शाम नगर पंचायत कार्यालय में बैठक के दौरान एसडीएम शिवप्रसाद ने व्यापारियों को शासन द्वारा पॉलिथीन के विरुद्ध दिए गए निर्देशों की जानकारी दी।
एसडीएम ने बताया कि पचास माइक्रोन से कम गेज वाली पॉलिथीन पाए जाने पर दंड का प्रावधान है। उन्होंने दुकानदारों को पचास माइक्रोन से अधिक गेज वाली पॉलिथीन ही उपयोग में लिए जाने की सलाह दी। एसडीएम ने अतिक्रमण पर गंभीर रुख अपनाते हुए दुकानदारों को नगर में अतिक्रमण न किए जाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण पकड़े जाने पर मौके पर ही एक हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
व्यापारी की ओर से पुलिसकर्मियों पर दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया था। इस पर बैठक में मौजूद सीओ सुरेश बाबू ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा उर्फ धम्मा ने दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान मुकेश जैन केसरिया, ज्ञायक जैन, अनिल जैन डब्बू, राजेश जैन बंटू, मोनू जैन, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, नरेश सक्सेना, सचिन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।