फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चेकिंग करते ही कैंटर में सिपाही को खींच ले गए गोतस्कर, मैनपुरी में पकड़े

चेकिंग करते ही कैंटर में सिपाही को खींच ले गए गोतस्कर, मैनपुरी में पकड़े

Tue, 17 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग करते ही कैंटर में सिपाही को खींच ले गए गोतस्कर, मैनपुरी में पकड़े
फिरोजाबाद/सिरसागंज। फिरोजाबाद-मैनपुरी रोड पर सोमवार रात को कैंटर की चेकिंग के दौरान कैंटर सवार गोतस्कर कैंटर में चढ़े सिपाही को लेकर कैंटर मैनपुरी की ओर भगा ले गए। फिरोजाबाद से पुलिस ने पीछा किया तो गोतस्कर मैनपुरी जिले में दो बैरियरों को तोड़ते हुए आगे निकल गए। किसी तरह रास्ते में जेसीबी और बोलेरो लगाकर घेराबंदी कर कैंटर को फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले की पुलिस ने रोका। इसके बाद आरोपियों पर पुलिस ने फायरिंग की तो गोतस्करों ने भी फायरिंग कर दी इसमें एक घायल हो गया, उसका सैफई में इलाज चल रहा है। चार को पुलिस ने पकड़ लिया। सिपाही को कैंटर से मुक्त करा कर कैंटर, तीन तमंचा आठ कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


सोमवार रात हाईवे किनारे स्थित ओम साईंराम पंजाबी होटल के पास कैंटर में में गाय भरी होने की सूचना पर एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार पुलिस फोर्स के ही साथ पहुंचे। पुलिस ने कैंटर के साथ गाड़ी की चेकिंग की तभी कैंटर चालक ने गाड़ी को तेजी से दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान दीपक और ज्ञान सिंह तो नीचे उतर गए लेकिन सिपाही रवि को कैंटर में लटकता चला गया।
विज्ञापन


कठफोरी पर बैरियर लगाने का मैसेज जारी किया। कैंटर के चालक ने कैंटर करहल की ओर दौड़ाना शुरू कर दिया। इधर सिरसागंज पुलिस ने कैंटर के भागने की सूचना मैनपुरी की पुलिस को दे दी। थाना दन्नाहार क्षेत्र की कोसमा चौकी पर पुलिस ने बैरियर लगाए लेकिन कैंटर चालक बैरियरों को तोड़ते हुए आगे भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चा लालपुर के पास बैरियर तोड़ दिया। कैंटर आगे बढ़ा तो नगला दौलतपुर पर पुलिस ने जेसीबी और बोलेरो को लगाया। जेसीबी को देखते ही कैंटर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मैनपुरी और फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचा, आठ कारतूस और कैंटर गाड़ी बरामद की है।

घायल हुए लखीपुर खीरी के थाना मंगलसेन के गुरुदेवखेड़ा निवासी जियाउल्ला को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। जियाउल्ला के चार साथियों में शफीक, हनीफ, जमील निवासी गुरुदेव खेड़ा थाना मंगलसेन लखीमपुर खीरी और जौनपुरके गांव लदरही निवासी नसीम को गिरफ्तार किया है।


थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज सुनील कुमार ने बताया कि सिपाही रवि को कैंटर सवार ले गया जिसके बाद उसका पीछा किया। मौका पाकर वहां विटारा ब्रेजा सवार जौनपुर थाना सरपथा के बटेला निवासी अरशद पुत्र समशुद्दीन व मिंटू पुत्र लियाकत फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed