{"_id":"5ad78bfd4f1c1b320a8b547d","slug":"181524075517-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्षीय बालिका से वृद्ध ने की अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्षीय बालिका से वृद्ध ने की अश्लील हरकतें
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला दुली में परचून की दुकान चलाने वाले वृद्ध ने चार वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें की। वृद्ध की हरकतों को एक युवक ने मोबाइल में कैद कर लिया। जानकारी के बाद बालिका के परिजनों ने वृद्ध को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मोहल्ला दुली निवासी चार वर्षीय दलित बालिका पड़ोस में परचून की दुकान चलाने वाले किशनपाल कुशवाह की दुकान से टॉफी लेने गई तो वृद्घ ने बालिका को अंदर बुला कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। वृद्घ की अश्लील हरकतों का एक युवक ने मोबाइल में वीडियो बना कर बुधवार सुबह बालिका के परिजनों को दिखाया तो वे दंग रह गए।
उन्होंने वृद्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया और आरोपी किशनपाल कुशवाह के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।