{"_id":"5abe4cab4f1c1beb618b4859","slug":"181522420907-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर भाकियू ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर भाकियू ने भरी हुंकार
Updated Sat, 28 Apr 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (यूपी संपूर्ण भारत) ने यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर 11 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि 15 दिन में उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम मांट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदुलारे सिंह के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। मांग की गई कि जिन किसानों की जमीन एक्सप्रेसवे में गई है, उनके वाहन टोल फ्री कराए जाएं। अधिग्रहण की गई जमीन में 64.7 प्रतिशत मुआवजा तत्काल प्रभाव से दिया जाए। सर्विस रोड बनवाए जाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदुलारे सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करा दिया जाएगा।
एसडीएम वरुण पांडेय ने कहा कि शीघ्र समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। टोल प्लाजा प्रबंधक सैयद रफी अहमद रिजवी ने कहा कि सभी मांगों को लेकर वे उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। अध्यक्षता रामस्वरूप ने की। संचालन पप्पू भैया ने किया। इस मौके पर विजेंद्र चौहान प्रदेश प्रभारी, शिवम सादक राष्ट्रीय महासचिव, धर्मेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह प्रधान जिलाध्यक्ष, रामस्वरूप, कालीचरण, महावीर सिंह, सुभाष प्रधान आदि मौजूद थे।