{"_id":"5a70b38d4f1c1bb3208b665c","slug":"181517335437-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन से रोकने पर हंगामा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन से रोकने पर हंगामा, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। फिरोजाबाद रोड स्थित साधन सहकारी समिति पर सरपंच पद के नामांकन को लेकर दो पक्ष भिड़ने पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के पीछे नामांकन का वक्त खत्म होने के बाद महिला प्रत्याशी द्वारा नामांकन करना था। पुलिस ने हंगामा कर रहे दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया।
मंगलवार को साधन सहकारी समिति टूंडली पर सरपंच के लिए चुनाव होना था। चुनाव के लिए गांव बसई निवासी देवेंद्र सिंह बेनीबाल ने नामांकन किया था। नामांकन का समय दोपहर 12 बजे तक किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आने पर चुनाव अधिकारी एवं समिति सचिव धर्मेंद्र यादव ने देवेंद्र बेनीबाल को निर्विरोध सरपंच घोषित कर दिया।
दोपहर 12.05 बजे के करीब अचानक एक अन्य प्रत्याशी राधादेवी पत्नी किशन सिंह निवासी अलाबलपुर नामांकन करने पहुंची। समय खत्म होने की कह कर चुनाव अधिकारी ने उन्हें वापस जाने को कह दिया। इसी को लेकर राधादेवी के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। जब देवेन्द्र सिंह पक्ष के समर्थकों ने देखा तो वे भी नामांकन नहीं होने देने को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
हंगामा होते देख मौके पर मौजूद पुलिस के हाथपैर फूल गए। सूचना पर थाना प्रभारी मुनीशचंद्र पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। राधादेवी पक्ष ने दूसरे पक्ष पर नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप लगाया तो देवेन्द्र सिंह पक्ष ने आरोप को निराधार बताया। पुलिस ने हंगामा कर रहे सुरेश कुमार निवासी टूंडली और देवेंद्र सिंह निवासी बसई को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में कोर्ट भेजा है।