{"_id":"5a56557f4f1c1b0c198b45b1","slug":"181515607423-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल मिशन योजना संवार रही युवाओं का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल मिशन योजना संवार रही युवाओं का भविष्य
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/॥टूंडला। उत्त्त्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना युवाओं का भविष्य संवार रही है। सरकार की योजना से जुड़कर युवा कंप्यूटर और अन्य क्षेत्रों में रोजगार हासिल कर सकते हैं। यह बातें राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता सोसाइटी के तहत चल रहे कौशल मिशन योजना के रोजगार मेला ओर प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान एसडीएम डा . सुरेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि कहा कि युवा कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षण लेकन अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों की कमी नहीं है। प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को कंपनियां ले जा रहीं हैं। मुख्य अतिथि मिशन के जिला कॉर्डिनेटर अमरेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार छात्र हित में तमाम योजनाएं चला रही है। योजनाओं से स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।
राजीव गांधी कंप्प्यूटर सोसाइटी कोटा से आए चेयरमैन डॉ. केपी सिंह एवं शाखा प्रबंधक पंकज रावत ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्र्त्राओं को प्रमाण-पत्र, ड्रेस, जॉब प्लेसमेंट ऑफर लेटर दिए गए। वहीं रोजगार मेले में 22 छात्रों को नौकरी मिली। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन पीपी गुप्ता एवं अमिता जैन ने किया। तहसीलदार राजेश वर्मा, बैनीराम शर्मा, महेश दीक्षित, राकेश दीक्षित, डा बीपी पौनियां आदि थे। आयोजक पंकज रावत ने आभार जताया।