{"_id":"5a53a8244f1c1b4d198b5abf","slug":"181515431972-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पहुंचकर भूमि विवाद निपटाएंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पहुंचकर भूमि विवाद निपटाएंगे एसडीएम
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। भूमि विवाद संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय आधार पर संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, जो प्राथमिकता के आधार पर मौके पर पहुंचकर विवादों का निस्तारण करेंगे। टीमों में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, कम से काम चार लेखपालों के साथ-साथ पुलिस थाने के थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, चार आरक्षी शामिल होंगे।
सोमवार को एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह में दो दिन निर्धारित किए है। निर्धारित दिवस पर गांव में जाकर भूमि विवादों को चिह्नित कर पंजिका में अंकित करेंगे। उसी दिन निस्तारण कराकर प्रमाण पत्र टीम में नियुक्त दस सदस्यीय अधिकारियों, कर्मचारियों के हस्ताक्षर सहित उपलब्ध कराएंगे।
इन गांवों का जारी हुआ रोस्टर
एसडीएम ने बताया कि आज मंगलवार को कंसुरी में, कल यानि 10 जनवरी को राधेनगर में, 17 जनवरी को फफोतू में, 20 जनवरी को भोपतपुर में, 23 जनवरी को पिलुआ में, 25 जनवरी को सिरसा टिप्पू में, 29 जनवरी को फिरोजपुर सलौनी में, 31 जनवरी बुधवार को बीगौर में राजस्व विभाग की टीम, पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कर भूमि विवादों का निस्तारण कराया जाएगा।