{"_id":"5a5101954f1c1b1c198b5341","slug":"181515258261-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक और मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक और मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विगत दिनों शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित सेंट्रल बैंक और एक दुकान से मोबाइल, लैपटॉप चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो चोरों के साथ 11 मोबाइल और 40 हजार रुपये की नकदी के अलावा एक कीबोर्ड, दो माउस भी बरामद किए हैं।
पत्रकार वार्ता में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि सीओ सिटी वरुण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्र, नारायण दत्त तिवारी, अशोक कुमार और प्रभारी एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल सत्यपाल सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने बाइक सवार दो युवकों को रोका और उनके थैले की जांच की तो उसमें कई मोबाइल फोन, नकद, एक बाइक, तमंचा, चार कारतूस आदि बरामद किए।
दोनों युवकों थाना रिजौर के निधौलीखुर्द निवासी सौरभ, थाना अवागढ़ के नगला किशनचंद्र निवासी मोहित ठाकुर को कोतवाली लाया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने सेंट्रल बैंक और मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। वहीं आरोपियों से बरामद बाइक रेलवे रोड के हनुमान गढ़ी निवासी विमल प्रकाश उपाध्याय की थी। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के साथी रिजौर के निधौलीखुर्द का लल्ला उर्फ अनिल भारद्वाज और रजित, गौरव पुत्र संतोष यादव फरार है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित स्थलों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पूर्व में भी जेल जा चुके हैं दोनों बदमाश :
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सौरभ और मोहित पूर्व में भी बाइक चोरी में जेल जा चुके हैं। इसके अलावा फरार चोरों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं रजित पुत्र लल्ला पहली बार चोरी में पकड़ा गया है।