{"_id":"6a8fbc7e8b85fa6be00ffece","slug":"commercial-lpg-price-hits-small-businesses-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी: 2792 रुपये में मिल रहा व्यावसायिक सिलिंडर, छोटे व्यापारियों का बिगड़ गया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी: 2792 रुपये में मिल रहा व्यावसायिक सिलिंडर, छोटे व्यापारियों का बिगड़ गया बजट
Thu, 27 Aug 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:56 AM IST
सार
त्योहारी सीजन से पहले 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2792 रुपये पहुंचने से हलवाई, रेस्टोरेंट और ठेले वाले परेशान हैं। महंगी कमर्शियल गैस से बचने के लिए घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल और कालाबाजारी बढ़ने लगी है, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही व्यावसायिक एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। व्यावसायिक सिलिंडरों के ऊंचे दामों के कारण छोटे कारोबारी 14.2 किलो वाले सस्ते घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करने लगे हैं।
शहर में हलवाई, रेस्टोरेंट संचालक और पथ विक्रेता (ठेले-खोमचे वाले) इन दिनों व्यावसायिक एलपीजी गैस की भारी-भरकम कीमतों से बेहाल हैं। बाजार में 19 किलो वाला व्यावसायिक गैस सिलिंडर 2,792 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, 10 किलो का एफटीएल सिलिंडर 1,578 रुपये और 5 किलो का सिलिंडर 776.50 रुपये में रिफिल हो रहा है।
शहर में छोटे हलवाई और पथ विक्रेता (ठेले-खोमचे वाले) इन दिनों व्यावसायिक एलपीजी गैस की कीमतें बढ़ने से बेहाल हैं। बाजार में 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 2792 रुपये हैं। इसी तरह, 10 किलो का एफटीएल सिलिंडर 1578 रुपये और 5 किलो का 776.50 रुपये में रिफिल हो रहा है। रेस्टोरेंट संचालक मनोज गुप्ता का कहना है कि व्यावसायिक गैस महंगी होने से लागत ज्यादा मुनाफा न के बराबर रह गया है।
विज्ञापन
त्योहारों की दस्तक के साथ ही सस्ते घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है। लोहामंडी के पथ विक्रेता राजू ने बताया कि 14.2 किलो वाला घरेलू सिलिंडर उपभोक्ताओं को 954.50 रुपये में मिलता है। कमर्शियल गैस के भारी खर्च से बचने और कुछ पैसे बचाने की होड़ में अब इस घरेलू सिलिंडर का धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल का कहना है कि यदि कालाबाजारी का खेल ऐसे ही चलता रहा, तो आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, एलपीजी डिस्टीब्यूटर्स आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से इसकी मांग भी कम है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार का कहना है कि गैस सिलिंडर की जांच के लिए टीम गठित की गई हैं। कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।